फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर पांच लाख की चोरी

Fri, 11 Nov 2016 10:53 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित पांच लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना कोतवाली के कसया रोड की है। कोतवाली, पोखरभिंडा निवासी तारकेश्वर ने कसया रोड, विकास गोदाम के पास आरके स्टूडियो के नाम से दुकान खोल रही है। बगल में मोबाइल शॉप, फोटोकॉपी की भी दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब जब दुकानदार मौके पर पहुंचा तो शटर का ताला आरी से कटा मिला। उन्होंने चोरी की जानकारी प्रधान सहित अन्य दुकानदारों को दी। मौके पर प्रधान भी पहुंच गए। दुकान के बगल में सेंधमारी भी की गई थी। दुकान में रखा 50 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, इंवर्टर, कैमरा, वीडियो कैमरा और दो स्टिल कैमरा चुरा ले  गए।

दुकानदार ने करीब पांच लाख रुपये चोरी होने की बात कही। दुकानदार तारकेश्वर ने कहा कि छह माह के भीतर छह से अधिक जगहों पर चोर हो चुकी है। एक भी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई। आए दिन हो रही चोरियों से आसपास के लोग परेशान हैं। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें