फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने समर्थकों के साथ घेरा थाना

Thu, 03 Nov 2016 10:47 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सदर विधायक जन्मेजय सिंह के नेतृत्व में गौरीबाजार थाने का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरीबाजार। दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने थाने का घेराव किया। भीड़ का नेतृत्व सदर विधायक जन्मेजय सिंह कर रहे थे। थाना गेट पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई। करीब एक घंटे तक थाना रोड़  पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराने की कोशिश की। विधायक के साथ मांग पत्र देकर गांव के लोग लौट गए। भूत-प्रेत बाधा दूर करने के बहाने एक मौलवी ने थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को  बंधक बनाकर रेप किया। गांव का एक व्यक्ति मौलवी का सहयोगी था।
विज्ञापन


उसे घटना की जानकारी थी। किशोरी ने जब परिजनों को पूरी बात बताई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महराजगंज निवासी आरोपी मौलवी समेत दो लोगों पर दुष्कर्म, साजिश और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। तीन दिन बीत गए लेकिन पुलिस ने किशोरी का मेडिकल नहीं कराया गया। इस बात की जानकारी होने पर गांव के लोग लामबंद हो गए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया।

गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब विधायक जन्मेजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि पुलिस की मदद से कुछ लोग पीड़ित पर सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार को धमकी दी जा रही है। पुलिस एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों को समझाने में लगी रही। इस दौरान जटाशंकर राय, विजय प्रताप मणि, कृष्णानाथ राय, नीरज शाही, गिरीश पांडेय, विजय पंडित, दीपू यादव, सुनील कुमार बरनवाल सहित कई लोग मौजूद थे। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि पुलिस पर लगे आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें