फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री का पर्स छीनकर भागा उचक्का

Mon, 29 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के सामने चारपहिया सवार अभिनेत्री को झांसा देकर एक युवक नकदी सहित पर्स ले भागा।वह शूटिंग के लिए खोराराम जा रही थीं। तहरीर  के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर कैंट इलाके की इनकम टैक्स कॉलोनी की रहने वाली अलिशा रावत भोजपुरी फिल्म में काम करती हैं।‘रानी हम हो गईलीं तोहार’ फिल्म की शूटिंग के लिए वह यूनिट के साथ स्टेशन रोड के होटल में ठहरी थीं।
रविवार की दोपहर में चारपहिया वाहन से यूनिट के सदस्य अभिनेत्री को लेकर खोराराम जा रहे थे। विकास भवन के पास गाड़ी खड़ी थी। इसी बीच किसी ने पीछे से गाड़ी पर पत्थर चला दिया। चालक सहित अन्य लोग पीछे पहुंच गए। तभी एक युवक अलिशा के पास आया और कहा कि आपके रुपये गिरे हैं।
विज्ञापन

अभिनेत्री ने नीचे देखा तो कुछ रुपये गिरे थे। उन्हें उठाने के लिए जैसे ही वह नीचे उतरीं युवक उनका पर्स लेकर भाग निकला। युवक को भागते देखकर अलिशा ने शोर मचाया तो पीछे से लोग सामने आए।
पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को लूट की सूचना दी लेकिन पुलिस छिनैती की बात कह रही है। अभिनेत्री ने पूछताछ में बताया कि पर्स में नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड सहित 20,000 रुपये से अधिक के सामान थे। तहरीर देने के बाद अभिनेत्री शूटिंग पर चली गईं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि झांसा देकर पर्स लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें