फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का लालच दे ठगी करने वाला बंदी

Mon, 29 Feb 2016 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से दस लाख रुपए ठगने के आरोपी दबोच लिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र सहसीपुर निवासी उमेश मिश्रा, सहसीपुर प्रधान पति कौशल किशोर निषाद, सोनौरागाऊपुर के मनोज कुमार सिंह तथा हैदरगंज के श्रीराम तिवारी से हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैंतीकला निवासी शिवप्रसाद शुक्ला ने वर्ष 2013 ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए थे।

शिव प्रसाद के फोन बंद कर कोलकाता भाग जाने के बाद पीड़ित उमेश कुमार मिश्रा सहित अन्य ने तारुन थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसके बाद पीड़ितों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के एसआई सुदामा यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शिवप्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस रैकेट में कई अन्य लोग भी शामिल है। शिव प्रसाद को तकमीनगंज से गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें