फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत चार पर केस

Sat, 24 Dec 2016 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Online Banking
विज्ञापन
सलेमपुर/कंचनपुर। ग्राहक का बैंक अकाउंट हैक कर 3.57 लाख की शॉपिंग हुई थी। पुलिस इस मामले में बैंक मैनेजर समेत चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के परान छपरा गांव निवासी बलिराम यादव का अकाउंट एसबीआई में है। अकाउंट से सात माह के अंदर 58 बार में 3.57 लाख रुपये की खरीदारी ठगों ने कर ली थी। इसकी जानकारी ग्राहक को नहीं हो सकी। बैंक में पासबुक प्रिंट कराने गए ग्राहक को बीस दिन पूर्व ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


इससे परेशान ग्राहक इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से किया। ग्राहक की शिकायत को बैंक मैनेजर ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर दिया। कोतवाली पुलिस के इस रवैए से नाराज ग्राहक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक समेत चार अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

वहीं तरकुलवा थानाक्षेत्र के पकड़ीछापर पटखौली गांव में हेमंत पाठक के घर शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की। चोरी की जानकारी परिवारवालों को सुबह हुई। इस दौरान बाक्स, अटैची को तोड़कर 10 हजार नकद, सोने का आभूषण और कीमती कपड़े चुरा ले गए। हेमंत ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें