सलेमपुर। फाइनेंस कंपनी के एक वर्कर की बाइक बदमाशों ने असलहा के बल पर लूट ली। विरोध पर वर्कर की बदमाशों ने पिटाई भी की। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से दहशत फैल गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बरहज के तरफ भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। महराजगंज जिले के चौक बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र घूूरे प्रसाद नगर के एक फाइनेंस कंपनी में वर्कर है।
मंगलवार को बाइक से अकेले सुबह आठ बजे कंपनी के काम से मईल थाना क्षेत्र के मिश्रौली में जा रहा था। अभी वह गांव के समीप मिश्रौली गांव समीप पहुंचा था। पहले से सड़क पर मौजूद बाइक सवार तीन युवक उसे रोककर कनपटी पर असलहा सटा दिया और दूसरे ने बाइक ले ली। वर्कर ने विरोध किया तो दो बदमाशों ने पिटाई कर दी। उसके बाद बदमाश बाइक लेकर भाग गए।
दो बदमाश गमछे से मुंह बांधे थे और तीसरा बदमाश सिर पर पीले रंग की पगड़ी बांधे था। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची सलेमपुर और मईल पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्कर की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात बदमाशों पर लूट व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। मईल एसओ अजय ओझा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।