फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज किन्नरों ने थाने में हंगामा किया

Thu, 15 Sep 2016 11:46 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
मईल थाने में हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मईल/भागलपुर। साथी की पिटाई से बौखलाएं किन्नरों ने मईल थाने में हंगामा किया। दो घंटे तक थाने में किन्नरों का वर्चस्व रहा और इनके तेवर के सामने पुलिस बेबस दिखी। बाद में किसी तरह पुलिस ने समझौता कराकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


परसिया अली गांव में बुधवार को गांव के पूर्व प्रधान बधाई बजाने के लिए पावरियों की टोली पहुंचकर बधाई गा रही थी। इसी समय एक किन्नर भी अपनी टोली के साथ वहां पहुंच गई। किन्नर अपना इलाका बताते हुए पावरियों को वहा से जाने के लिए कहा। इसको लेकर पावरियों और किन्नर के बीच मारपीट हो गई। पावरियों ने किन्नर की पिटाई कर दी और संगीत का सामान भी ले लिए।

इसकी शिकायत पीड़ित किन्नर ने पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस मामले को नजरअंदाज कर दिया। इसकी जानकारी होने पर गुरूवार को करीब 11 बजे मईल थाने में जनपद के करीब 50 की संख्या में किन्नर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। यह देख थाने में मौजूद पुलिस वाले इधर उधर खिसक गए। मामला बढ़ता देख एसआई मनोज राय आनन-फानन में मारपीट करने वाले पावरियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


दो घंटे तक थाने में चली पंचायत के बाद पावरियों ने किन्नरों का सामान वापस लिया और इलाके में किन्नरों को बधाई बजाने से पावरियां नहीं रोकेंगे। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस बाबत एसओ नेहरू ने बताया कि बधाई गाने को लेकर विवाद हुआ था। सुलह समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें