फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर की चोरी रोकने को शुरू होगी छापामारी

Fri, 05 May 2017 11:07 PM IST
deoria
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देवरिया। वाणिज्य कर की चोरी रोकने के लिए एसडीएम को नायब तहसीलदारों के साथ छापामारी करने का निर्देश दिया गया है। डीएम सुजीत कुमार ने वाणिज्य कर अधिकारी को आगाह करते हुए कहा कि यदि एसडीएम द्वारा छापामारी कर वाहनों को पकड़ा जाता है तो इसके लिए वाणिज्य कर अधिकारी की शिथिलता मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर विभाग की प्रगति खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्टैम्प, निबंधन का लक्ष्य पूर्ति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर न्यायालय प्रकरण को निस्तारित कर स्टैम्प की लक्ष्य पूर्ति करने का निर्देश दिया। परिवहन विभाग की वसूली प्रगति 132 प्रतिशत पाए जाने पर संतोष जताया। मनोरंजन कर विभाग की प्रगति मासिक लक्ष्य का 89 प्रतिशत पाए जाने परअगले माह में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति की बात कही। सिंचाई, लघु सिंचाई, खनन, बांट माप सहित अन्य विभागों की समीक्षा कर लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया गया।  जिलाधिकारी ने मानक से कम वसूली करने वाले अमीनों को चेतावनी/नोटिस देने का निर्देश तहसीलदारों को दिया। उन्होंने कहा कि जिस अमीन की वसूली सबसे खराब हो उसे निलंबित करने की कार्रवाई करें।
इनसेट में
अधिकारी रोज करें जन सुनवाई
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने अधिकारियों को सुबह 9 से 11 बजे तक कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं की सुनवाई मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है, इसलिए अधिकारी ऐसा प्रयास करें कि उनके स्तर पर प्राप्त प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें