फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंट हैक कर लाखाें की धोखाधड़ी

Sun, 03 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
अकाउंट हैक कर लाखाें की धोखाधड़ी।
विज्ञापन
सलेमपुर जिले में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी साइबर क्राइम पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर बैंक में जमा गाढ़ी कमाई को चंद मिनटों में उड़ा ले रहे हैं। नगर के एक बैंक के दो ग्राहकों का बैंक अकाउंट हैक कर जालसाजों ने 2.55 लाख रुपये का हवाई जहाज का टिकट बुक कराया और अलग-अलग शहरों से शॉपिंग भी किया। बैंक पहुंचने पर इसकी जानकारी ग्राहकों को हुई। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी पंकज यादव का बैंक अकाउंट सलेमपुर नगर के केनरा बैंक में हे। इनका अकाउंट दो अप्रैल को जालसाजों ने हैक कर एक ही दिन में 2.5 लाख रुपये का रेल टिकट, हवाई टिकट बुक करा लिया। इसके अलावा कई टेलीकॉप कंपनियों का रिचार्ज भी कराया है। शनिवार को बैंक पहुंचने पर इसकी जानकारी पंकज को हुई। उसने इसकी शिकायत बैंक के शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक की जांच में जानकारी हुई कि दस बार में जालसाजों ने हवाई जहाज का और रेल टिकट बुक करया है।

 इसके अलावा भरौली गांव के नगवा टोला निवासी राकेश राजभर का बैंक अकाउंट नगर के केनरा बैंक में है। इनका भी अकाउंट हैक कर जालसाजों ने 29 मार्च को शॉपिंग कर ली। इसके पूर्व भी कई बैंक ग्राहकों को जालसाज चूना लगा चुके हैं। एसपी प्रभाकर चौधरी ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है। बावजूद इसके हर रोज लोग जालसाजों के हाथों ठगी के शिकार हो रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें