फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत

Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
Swimming Pool
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के यमुनाघाट में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। आधा दर्जन युवक नदी में नहा रहे थे। इस बीच नहाते हुए एक युवक डूब गया। स्थानीय लोगों व गोताखोर की मदद से शव बाहर निकाला गया। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवक के भाई गुड्डू व छोटू ने बताया कि हुसैनी(22) पुत्र ललंसा निवासी पढुआ थाना निघासन, जिला खीरी उत्तर प्रदेश पांवटा में दिहाड़ी मजदूरी करता है। अपने भाइयों के साथ लगते राज्य उत्तराखंड के कुल्हाल में रहते हैं। रविवार को कुछ साथियों के साथ लकड़ी लेने गए। वापिस लौटने पर नहाने चला गया। हुसैनी को ज्यादा तैरना नहीं आता था। युवकों के साथ नदी में नहाने उतरे थे। आधा दर्जन युवक नहाते हुए गहरे स्थल पर पहुंच गए। जब कहीं पर नजर नहीं आया तो शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। स्थानीय तैराकों की सहायता से बाहर निकाला गया। उस समय युवक की सांसे चल रही थी। लोगों ने बाइक पर पुल के ऊपर तक छोड़ दिया। उसके बाद रिक्शा पांवटा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉ. राघव ने युवक को मृतक घोषित किया। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।     
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें