फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंट हैक कर रेल टिकट बुक कराया

Wed, 03 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाएं पुलिस के कोशिशों के बावजूद नहीं रुक रही हैं। ताजा प्रकरण में जालसाजों ने एक ग्राहक का बैंक अकाउंट हैंक कर रेल टिकट बुक करा लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के धवरकन गांव निवासी दिनेश पाठक का नगर के पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है।

1 फरवरी की शाम करीब 4 बजे उन्होंने भाटपाररानी नगर के एक एटीएम से स्कूल में बच्चे की फीस जमा करने के लिए दो बार में 18 हजार रुपये निकले।

उसी दिन रात करीब 8 बजे इनके मोबाइल पर अकाउंट से 23600 रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज देख ग्राहक परेशान हो गया।

दूसरे दिन इसकी शिकायत उसने बैंक शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक की जांच में मालूम हुआ कि पांच बार में विभिन्न शहरों सेे रेल टिकट बुक कराया गया है।

शाखा प्रबंधक ने बैंक अकाउंट को बंद कर पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी। पीड़ित ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी।

इसके पूर्व भी नगर के कई बैंकों के ग्राहकों का अकाउंट हैंक कर जालसाज रेल व जहाज टिकट बुक और शापिंग कर चुके हैं। कई मामलों में पुलिस ने केस भी दर्ज किया।
विज्ञापन


लेकिन ठगी के शिकार हुए एक भी बैंक ग्राहकों को उनकी रकम वापस नहीं हो सकी और न ही जालासाज पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें