फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप, लोगों में गुस्सा

Wed, 03 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बीते दिनों लाला के नगला में फायरिंग और पथराव के मामले में बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने सभी आठ आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। पुलिस ने देर शाम लाला के नगला में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इसके कुछ देर बाद इलाके के लोग इकट्ठे होकर थाने के बाहर आ गए। उन्होंने पुलिस पर दबिश के नाम पर तोड़फोड़ करने और उत्पात मचाने का आरोप लगाया।इनमें से कुछ लोग खुद को घायल बताकर डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। लोगों का कहना था कि पुलिस ने उनके घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से मारपीट की है और घर में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचाया है। मालूम हो कि लाला के नगला में दो पक्षों में फायरिंग और पथराव के बाद स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस को काफी सख्ती से काम लेना पड़ा था। क ई दिन तक इलाके में पीएसी को तैनात रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 307, 506, 326 व सात क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसएसआई नगेंद्र पाल सिंह का कहना है कि केवल दबिश दी गई थी। कोई तोड़फोड़ नहीं की गई। परिजन पुलिस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें