फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक के मैनेजर समेत तीन पर केस

विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
देवरिया। खाते से फर्जीवाड़ा कर 2.50 लाख रुपये निकालने के मामले में आईडीबीआई बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कुसुम ट्रेडर्स गंगा वाटिका के संचालक सतीश चंद्र का बैंक अकाउंट राघवनगर के आईडीबीआई बैंक में है। 10 जनवरी को 2.50 लाख रुपये का चेक किसी फर्म के नाम भेजने के लिए संचालक ने जमा किया, लेकिन रकम उस फर्म के अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुआ और अकाउंट से रुपये निकलने का मैसेज भी सतीश के मोबाइल पर आ गया। दूसरे दिन बैंक पहुंचे सतीश को कर्मचारियों ने चेक गायब होने की बात कही और टाल-मटोल करने लगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से किया, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कह मामले को टाल दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आईडीबीआई बैंक के मैनेजर अंबुज गुप्ता, असिस्टेंट मैनेजर सुनैना गुप्ता, कैशियर रवि सिंह पर धोखाधड़ी और कूटरचित तरीके से अकाउंट से रुपये निकालने का केस दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें