फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और पथराव में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट-पथराव, सात घायल
विज्ञापन

दरवाजे के सामने सफाई को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में दरवाजे के सामने सफाई को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। घायलों को पीएचसी डुमरी ले जाया गया, जहां से दो को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी हरदेव और नवल के परिजनों में जमीन का विवाद है। शनिवार सुबह नवल अपने परिवारजनों के साथ घर के बाहर सफाई कर रहे थे। दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। दोनों पक्षों में नोक-झोंक के बाद मारपीट और पथराव होने लगा। इसमें एक पक्ष के सुनील (42), चंदा (30), लक्ष्मीना (50) व संजय (28) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के नवल (70), गोलू (14) व रासमणि (38) को चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हलका दारोगा दुर्गा प्रसाद पांडेय ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को पुलिस डुमरी पीएचसी ले गई। सुनील और चंदा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें