फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी साहब, अब तो दुरुस्त करा लो अपनी तीसरी आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी साहब, अब तो दुरुस्त करा लो कैमरे
विज्ञापन


दूसरों को कर रहे आगाह, खुद के सीसीटीवी कैमरे खराब
शहर के 19 प्रमुख जगहों पर लगाए गए थे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने में सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता फिर से साबित हुई है। सराफा व्यापारी लूटकांड में पुलिस को बदमाशों तक पहुंचाने में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों ने ही अहम भूमिका निभाई। बावजूद पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों पर लगे अपने सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने को लेकर गंभीर नहीं है। अधिकांश कैमरे तकनीकी दिक्कतों से बंद पड़े हैं तो कुछ को बदलने की जरूरत है। सुरक्षा के लिए हर संभव जतन करने के दावे करती पुलिस अभी भी इन कैमरों के प्रति बेपरवाह है।
चार साल पहले शहर के 19 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पुलिस को उम्मीद थी कि कैमरे से शहर की सुरक्षा होती रहेगी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह कैमरे काम करना बंद कर दिए। शहर का सुभाष चौक, स्टेशन चौक, बस स्टेशन, कसया ढाला, हनुमान मंदिर आदि प्रमुख जगह थी, जहां घटनाएं होने की संभावना अधिक रहती है। सीसीटीवी कैमरा खराब होने से मामला पहले जैसा हो गया। इस दिशा में अभी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई ठोस पहल नहीं लिया है। दूसरी तरफ शुक्रवार की शाम पौने सात बजे सराफा रोशन वर्मा उर्फ बन्नू को गोली मारकर लूट का मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। लुटेरों तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ही सहायक सिद्ध हुआ। एसपी एन. कोलांचि ने सभी व्यापारियों से अपने दुकान, प्रतिष्ठान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों से दो ड्रोन कैमरे मांगेंगे
एसपी शहर की सुरक्षा के लिए व्यापारियों संग बैठक कर सभी के सहयोग से दो ड्रोन कैमरा मांगा जाएगा। दोनों ड्रोन कैमरा सदर कोतवाली से कंट्रोल होगा। शहर के विभिन्न इलाकों की निगरानी इसी से होती रहेगी।

शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को ठीक कराकर उसे कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
- एन. कोलांचि, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें