फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारतीतत्वों ने तोड़ा आंबेडकर प्रतिमा का हाथ

विज्ञापन
देवकली जयराम गांव में तोड़ी गई अंबेडकर की प्रतिमा और मामले की जानकारी लेते विधायक सुरेश तिवारी व एसडीएम सूर्यभान गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। मदनपुर थानाक्षेत्र के जयराम देवकली गांव में मंगलवार की रात कुछ शरारतीतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को हाथ तोड़ दिया। सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा देख ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ और तहसीलदार ने आनन-फानन में टूटी प्रतिमा को दुरुस्त कराया। बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने भी मौके का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांव के लोकतंत्ररक्षक सेनानी बिहारीलाल भारती गांव के दक्षिण पकड़ी-मदनपुर मार्ग पर अपनी निजी भूमि में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए हैं। उन्होंने इस जगह को आंबेडकर चौरा का नाम दिया है। मंगलवार की रात कुछ शरारतीतत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा के दाहिने हाथ की अंगुली और कलाई तोड़ दी। सुबह प्रतिमा का दर्शन करने गए लोग उसे क्षतिग्रस्त देख भड़क उठे। गांव निवासी बिहारी लाल ने सूचना 100 नंबर पर दी। घटना को लेकर गांव का माहौल गर्म हो रहा था। इसी बीच पुलिस प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। यहां एसडीएम सूर्यभान गिरि, सीओ वरुण मिश्रा तहसीलदार सतीश लाल श्रीवास्तव और मदनपुर थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया गया। प्रतिमा तोड़ कर गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। एसडीएम ने कहा कि शरारतीतत्वों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें