देवरिया। शौच के लिए जा रही युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ और विरोध करने पर पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे घरवालों को देख युवक भाग गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की सुबह शौच के लिए गांव से बाहर गई थी। रास्ते में पहले से मौजूद गांव का एक युवक हाथ पकड़ लिया और मुंह दबाकर खेत में ले जाने लगा। विरोध करने पर युवक ने युवती की पिटाई कर दी। शोर सुनकर उधर से गुजर रहे लोग और घरवाले पहुंच गए। इससे पहले आरोपी युवक भाग गया। पिता के साथ कोतवाली पहुंच कर युवती ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल श्रवण यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।