फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली सुपरफास्ट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली की से युवक की मौत
विज्ञापन

भटनी के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था शिवनारायण
अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह 11 बजे हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शनिवार की सुबह 11 बजे अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर डाउन वैशाली सुपरफास्ट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों कर रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

भटनी थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी शिवनारायण (36) पुत्र चंद्रजीत गुप्त के घर किसी की शादी है। शनिवार को वह शादी का कार्ड लेकर भलुअनी के भटजमुआव गांव के लिए निकला। सुबह 11 बजे वह अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा था। रेलवे क्रॉसिंग बंद था तो शिवनारायण उसी के रास्ते बाइक निकालने लगा। इसी दौरान वह डाउन वैशाली सुपरफास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ जा रहा भतीजा दीपक के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने ही परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी निर्मला और दो बेटों आयुष, अंकुर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। खुशियों वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें