फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की राइस मिल से 328 बोरी अवैध चावल जब्त

विज्ञापन
चावल
विज्ञापन
देवरिया। बिना लाइसेंस के चावल का कारोबार करने की सूचना पर प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को रुद्रपुर रोड स्थित सपा नेता के राइस मिल पर छापा मारा। मौके से एक ट्रक पर 328 बोरा चावल बरामद हुआ। छापामारी की सूचना मिलते ही चालक फरार हो गया। मिलर के पास कारोबार को लेकर वैध कागज नहीं थे। टीम ने बरामद चावल जब्त करते हुए सरकारी गोदाम में भेज दिया है। घंटों तक कागजों की छानबीन के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। डीएम के निर्देश पर मिलर के खिलाफ केस दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर को शुक्रवार की सुबह किसी ने सूचना दी कि रुद्रपुर रोड स्थित सपा नेता जयश्री यादव के राइस मिल के गोदाम से अवैध तरीके से चावल भेजा जा रहा है। डीएम ने तत्काल एडीएम सीताराम गुप्ता को मौके पर भेजा। कुछ देर बाद अतिरिक्त एसडीएम संजीव राय, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी जितेंद्र यादव, आपूर्ति निरीक्षक फणिश्वर त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंच गए। मौके पर चावल लदा एक ट्रक माल पकड़ा गया। अफसरों ने चालक के बारे में पूछताछ की तो वह फरार हो चुका था। अफसरों से मिल संचालक से खरीद-बिक्री सेत्र् संबंधित कागजात मांगे। काफी देर बाद भी वह न तो कोई वैध कागजात दिखा सका और न ही लाइसेंस। अफसरों ने बताया कि मिलर से मंडी समिति से पूर्व में लाइसेंस लिया था, लेकिन दो साल पहले उसकी वैधता खत्म हो चुकी थी। इसके बाद उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। बिना लाइसेंस के व्यापार करना अवैध है। पूरे मामले की रिपोर्ट देर शाम डीएम को सौंप दी गई। डीएसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि बरामद चावल को जब्त करते हुए सरकारी गोदाम पर भेज दिया गया है। मिलर के खिलाफ केस दर्ज के लिए तहरीर दी जा रही है। उधर, मिलर जयश्री यादव ने बताया कि उनका कारोबार नियमानुसार ही चल रहा था। वैध कागजात जल्द पेश कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें