फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया गाड़ी के हेराफेरी में दो लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व विधायक के बेटे की तहरीर पर हजरतगंज थाने में हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- लार के रहने वाले हैं आरोपी, साथ मिलकर दोनों लोग चलाते थे कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक साथ मिलकर प्राइवेट कंपनी चलाने वाले एक युवक ने अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर चार पहिया गाड़ी के कागजात अपने नाम करा लिया। लार के रहने वाले जालसाज समेत दो के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लार के बरडीहा परशुराम गांव निवासी अमरेश कुमार, राकेश कुमार और सलेमपुर के पूर्व विधायक सुरेश यादव के पुत्र ओपी यादव मिलकर एयरटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते थे। आरोप है कि चार पहिया लग्जरी गाड़ी कंपनी के नाम से फाइनेंस कराया। आरटीओ कार्यालय की मिलीभगत से अभिलेखों में हेराफेरी कर चार पहिया गाड़ी का कागज दोनों लोग अपने नाम करा लिए। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। ओपी यादव ने लखनऊ के पूर्वी एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया। एसपी के आदेश पर हजरतगंज थाने में अमरेश और राकेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस स्त्रदर्ज किया है। हजरतगंज सीओ अभय कुमार व्मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें