फोटो समाचार...
बीएसएफ जवान का शव पहुंचा, कोहराम
एक सप्ताह पूर्व सीने में उठा था तेज दर्द, पीजीआई में हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के बैरियां राजा गांव निवासी बीएसएफ जवान की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
शिक्षक रामचंद्र यादव के दूसरे नंबर के पुत्र वंशीधर यादव (30) बीएसएफ में मेघालय बॉर्डर पर तैनात थे। एक माह पूर्व वह छुट्टी पर गांव आए थे। एक सप्ताह पूर्व सीने में तेज दर्द होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से पीजीआई भेज दिया गया। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को शव पहुंचते ही शुभेच्छुओं की भीड़ जमा हो गई। बरहज के रगरगंज मुक्तिपथ पर वंशीधर के शव को बड़े पुत्र सात वर्षीय आर्यन ने मुखाग्नि दी। बीएसएफ जवान की मौत से पूरा कुनबा आहत है। परिजनों का कहना है कि 26 जुलाई को उन्हें वापस ड्यूटी पर जाना था।