फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---
बरहज बवाल में चार गिरफ्तार
दोनों पक्षों से दो-दो आरोपी पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। छात्रा से छेड़खानी को लेकर जयनगर वार्ड और लवरछी गांव के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बवाल के बाद नगर में हालात सामान्य होने लगे हैं। हालांकि, पुलिस अभी भी नगर के प्रमुख स्थानों पर डेरा जमाए हुए है।
विज्ञापन

नगर में हुए बवाल के बाद से पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिसिया कार्रवाई के डर से दोनों पक्षों के लोग पलायित हो गए हैं। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोपहर में जयनगर निवासी गुड्डु सोनकर, सुनील सोनकर को कस्बे से पकड़ा। वहीं, दूसरे पक्ष के लवरछी गांव निवासी गोलू और कृष्णा यादव को भोर में लवरछी से गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया। नगर में हालात सामान्य करने के लिए पुलिस अटल तिराहा, मुख्य चौक, बरहज बाइपास आदि जगहों पर जमी है। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें