फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एक प्रतिष्ठित कंपनी में डायरेक्ट भर्ती के नाम पर बेरोजगार ठगी के शिकार हो गए हैं। इनसे 10 से 30 हजार रुपये तक वसूले गए। युवकों का आधार कार्ड भी रख लिया गया है। कंपनी के लोगों ने नकली प्रोडक्ट बेचने के लिए दबाव बनाया तो बेरोजगारों ने विरोध किया। मामला पुलिस तक पहुंचा। कोतवाली के दो सिपाहियों ने युवकों की पिटाई कर दी। नाराज युवकों ने एसपी से मिलकर शिकायत की। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ठगी के शिकार बेरोजगारों का कहना था कि पंफलेट के माध्यम से एक कंपनी में डायरेक्ट भर्ती की जानकारी मिली। उस पर लिखे गए नंबर से संपर्क किया गया तो गोरखपुर के तारामंडल और देवरिया में भुजौली कॉलोनी का पता बताया गया। जब युवक और युवतियां पहुंची तो उनसे फॉर्म भरने के लिए 10 से 30 हजार रुपये की मांग की गई। यह रकम धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने लिया। उन लोगों ने इंतजाम कर रुपये दे दिया तो 15 दिन बाद बुलाया गया। जब शुक्रवार को सभी पहुंचे तो नकली प्रोडक्ट देकर बेचने को कहा गया। बताया गया कि इसी आधार पर उनकी सेलरी तय होगी। बेरोजगारों ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। बेरोजगारों का कहना था कि 100 नंबर की पुलिस आई और उन लोगों को कोतवाली ले गई। कोतवाली के दो सिपाहियों ने युवकों की पिटाई कर दी। यहीं नहीं युवती के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। नाराज बेरोजगारों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी राजीव मल्होत्रा ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने बेरोजगारों को पीटने वाले सिपाहियों को भी चिह्नित कराने की बात कही है। एसपी से शिकायत करने वालों में गोरखपुर की नेहा, अनूप कुमार, लखीमपुर के निघासन क्षेत्र के दिग्विजय सिंह और सुनील सिंह, मुजफ्फरपुर के विष्णु कुमार, बलिया के इंद्रजीत प्रजापति, महराजगंज के दीपचंद्र यादव, सिवान बिहार के अजय कुमार, बंटी कुमार, वाराणसी के संदीप और गाजीपुर के रामअशीष यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें