फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन लखनऊ में मिला अपहृत छात्र

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी निवासी दुकानदार तारकेश्वर प्रजापति का अपहृत पुत्र बेटा अभिषेक आठवें दिन लखनऊ में पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घरवालों ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह लखनऊ कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

भलुअनी चौराहे पर तारकेश्वर प्रजापति चाय-पकौड़े की दुकान हैं। उनके दो संतानों में सबसे बड़ा अभिषेक सोंदा स्थित एक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। गत 19 मार्च को रोज की भांति वह घर से स्कूल के लिए निकला। साथ में पिता का मोबाइल भी ले गया था। करीब नौ बजे दिन में फोन पर उसने घरवालों को एक पोखरे के पास कुछ युवकों के हाथ में चाकू होने और पीटने की सूचना दी। इसके बाद से वह लापता था। मोबाइल भी स्विच ऑफ था। बाद में घरवालों के मोबाइल पर पांच लाख रुपये फ़िरौती की मांग का एसएमएस आया। हरकत में आई पुलिस सर्विलांस की मदद से तलाश में जुटी थी। मंगलवार को लखनऊ में होने की सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई। देर शाम पुलिस ने छात्र को बरामद कर लिया। पुलिस के साथ गए छात्र के चाचा विवेक प्रजापति ने इसकी पुष्टि की। बताया कि वह लोग घर आ रहे हैं, इसके बाद ही कोई जानकारी मिल पाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक किरीट राठौर ने बताया कि बरामदगी होने पर सूचना दे दी जाएगी, अभी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें