फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में प्राइवेट एंबुलेंस चालकों का उत्पात

विज्ञापन
Docter
विज्ञापन
देवरिया। इमरजेंसी में रात को प्राइवेट एंबुलेंस चालकों और कर्मचारियों के बीच हाथापाई हो गई। नाराज एंबुलेंस चालकों ने अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर वार्ड ब्वाय और सिपाहियों से उलझ गए। पुलिस ने एक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रात को इमरजेंसी पर एंबुलेंस चालकों के उपद्रव से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस चालक खुद को स्वास्थ्य कर्मी बताकर मरीजों को बेहतर इलाज का हवाला देते हुए गोरखपुर और निजी नर्सिंगहोम में जाने के लिए दबाव डालते हैं। इसका विरोध करने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों से मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। रविवार की आधी रात को दो एंबुलेंस चालक इमरजेंसी में पहुंचे। एक मरीज को रेफर कराने के लिए कर्मचारियों पर जबरन दबाव डालने लगे। रेफर नहीं करने से नाराज चालकों ने मरहम पट्टी कक्ष और वार्ड में तोड़फोड़ की। वार्ड ब्वाय शैलेंद्र श्रीवास्तव और फार्मासिस्ट रितेश सिंह ने विरोध किया तो एंबुलेंस चालक मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पहुंचे सिपाहियों ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो एक चालक सिपाही से उलझ गया। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर अन्य एंबुलेंस चालक पहुंच गए। बाद में पुलिस के तेवर देखकर चालक भाग गए। इस बाबत प्रभारी कोतवाल श्रवण यादव ने बताया कि एंबुलेंस चालक इमरजेंसी में रात को हंगामा किए थे। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें