देवरिया। शहर के भटवलिया मोहल्ले में बोलेरो चुराते समय लोगों ने चोर को पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर स्वाट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अन्य चोर को भी पकड़ लिया है। दोनों से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।
भटवलिया मोहल्ले के एक व्यक्ति मकान के सामने अपनी बोलेरो खड़ा किए थे। रात 10 बजे के बाद एक चोर पहुंचा और फाटक का लॉक खोलकर बोलरो स्टार्ट करने लगा। इसी दौरान कुछ लोगों ने देख लिया और दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम और स्थान बताया। स्वाट टीम ने तत्काल छापामारी कर उसे भी पकड़ लिया है। सूत्रों की मानें तो दोनों चोर को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जिले में हुए तमाम वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।