फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी
विज्ञापन

शहर के भीखमपुर रोड का है मामला, पीड़ित ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के भीखमपुर रोड निवासी एक व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भीखमपुर रोड निवासी गोविंद गुप्त पुत्र सुरेश गुप्त की भीखमपुर रोड में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। गोविंद का कहना है कि शनिवार की दोपहर एक बजे वह दुकान पर बैठे था। उसी दौरान एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कहा कि रुपये लेकर आ जाओ नहीं तो हत्या कर देंगे। इससे व्यापारी घबरा गया। कुछ देर में चार से पांच बार फोन आया। पीड़ित ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फोन करने वाले नंबर लगा दिया गया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें