फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 महिला सिपाहियों को थाने पर हुई तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
- सबसे अधिक 13 महिला सिपाही मिलीं सदर कोतवाली को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुलिस विभाग को 73 महिला कांस्टेबल मिली हैं। सभी की तैनाती जनपद के विभिन्न थानों पर कर दी गई है। सर्वाधिक तैनाती सदर कोतवाली में हुई है। इसके अलावा सभी लार थाना और सलेमपुर कोतवाली में अधिक संख्या में महिला कांस्टेबल भेजी गई हैं।
एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जिले में 73 महिला कांस्टेबल ने ज्वाइन किया है। सभी महिला कांस्टेबल से उनके पसंदीदा थाना चुनने का विकल्प दिया गया था। महिला कांस्टेबल ने जिस थाने पर जाना चाहा, वहां उनकी तैनाती कर दी गई है। चूंकि पहली बार उनकी थाने पर पोस्टिंग ची जा रही है, इसलिए वहां उनके कार्यों को देखा जाएगा और समीक्षा की जाएगी। बेहतर कार्य करने वाली महिला कांस्टेबल को अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाया जाएगा। सोमवार को एसपी की ओर से जारी सूची में सर्वाधिक 13 महिला कांस्टेबल सदर कोतवाली को मिली हैं। इसके बाद सलेमपुर कोतवाली के लिए नौ और लार थाने को आठ महिला कांस्टेबल मिली हैं। रामपुर कारखाना और गौरीबाजार थाने में चार-चार की तैनाती की गई है। बनकटा, खामपार, भाटपाररानी, भटनी, भलुअनी, बरहज, मईल, खुखुंदू, रुद्रपुर, मदनपुर और एकौना थाने पर भी महिला कांस्टेबलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इनसेट में-
जल्द आएंगे 274 सिपाही
देवरिया। नई भर्ती के 274 सिपाही जिले को मिले हैं। जल्द ही ये सभी जिले में आकर ज्वाइन कर लेंगे। एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि इनके आने के बाद से जिले में फोर्स की कमी कुछ हद तक दूर हो जाएगी। जिन थानों पर फोर्स नी संख्या कम हैं, वहां अधिक संख्या में सिपाही भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट में-
बरहज सीओ बनी निष्ठा
देवरिया। डीएसपी निष्ठा उपाध्याय ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एसपी ने उन्हें बरहज सीओ के साथ ही सीओ पुलिस लाइंस की जिम्मेदारी दी है। बरहज सीओ रहे सीताराम का प्रमोशन एएसपी पद पर हो गया है और वे प्रयागराज में कुंभ मेला ड्यूटी कर रहे हैं। काफी दिन से बरहज सीओ का पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें