फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक को मारी गोली

विज्ञापन
गोली लगने से घायल ताहीर खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर के गरुलपार मोहल्ले में मंगलवार की भोर में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने पांच फायरिंग की, लेकिन सिर्फ एक गोली ही युवक तक पहुंची। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताते हैं कि युवक ने शहर में चल रहे अवैध नर्सिंग होम की शिकायत की थी। घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गरुलपार मोहल्ला निवासी मोहम्मद ताहिर ने मोहल्ले में फर्जी ढंग से चिकित्सालय चला रहे लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर उन पर कार्रवाई हुई। शिकायतकर्ता मोहम्मद ताहिर का कहना है कि तभी से वे लोग खार खाए हुए हैं। इधर, उसने फिर शिकायत की है। इससे फर्जी ढंग से चिकित्सा कार्य कर रहे लोग आगबबूला हो गए। ताहिर के भाई वसीम राजा ने 16 अगस्त को एसपी को तहरीर देकर भाई और खुद की हत्या होने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। मंगलवार की भोर में दो बदमाश मोहम्मद ताहिर के घर पहुंचे और उसे लक्ष्य कर गोली चलाने लगे। एक गोली उसके बांए हाथ में लगी है। पांच गोली चलाए जाने की बात कही जा रही है। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग जगे तो बदमाश भाग गए। घायल ताहिर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मोहम्मद ताहिर की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले के ही रहने वाले सलीम खान, अमजद खां, इम्तियाज, नदीम और मैनुद्दीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें