फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर को कार में बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआर को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

- पुरवा चौराहा पर चलती गाड़ी से धकेला, कोतवाली पहुंचा मामला
- छानबीन में जुटी पुलिस, एमआर संगठन पहुंचा कोतवाली
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक दवा कंपनी के एमआर को चार पहिया वाहन में बंधक बनाकर दो लोगों ने पिटाई की। चलती गाड़ी से उसे पुरवा चौराहे पर धकेल दिया लेकिन युवक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोटें आई। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले शुभम एक दवा कंपनी में एमआर हैं। किसी बात को लेकर कंपनी के जिम्मेदारों ने इनसे काम लेना बंद कर दिया। आरोप है कि बुधवार की शाम इस दवा कंपनी के दो वर्कर जलकल चौराहा पर एक डॉक्टर के यहां आए। मुलाकात होने पर बदसलूूकी करने लगे और अपने चार पहिया वाहन में जबरन बैठा लिया। चलती गाड़ी में पिटाई की और पुरवा चौराहा के समीप धकेल दिए। पीड़ित ने नामजद दवा कंपनी के दो वर्करों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें