फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मजदूरों का आशियाना जला

Wed, 26 Apr 2017 10:43 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
गुठनी के भगवानपुर गांव में आग में जलकर राख हुई मजदूरों की झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। भगवानपुर गांव के दलित बस्ती में अचानक आग लगने से 40 मजदूरों का आशियाना जलकर राख हो गया। गांव में खलबली मच गई। लोगों के प्रयास से अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में दस लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।   
विज्ञापन

    
सिवान, गुठनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के दलित बस्ती में बुधवार को दोपहर में एक झोपड़ी में आग पकड़ लिया। लोग अभी कुछ समझ पाते कि तेज हवा की वजह से आग पूरे बस्ती में फैल गई। आग का रौंद रूप देख लोग घरों में रखा गया सामान हटाने और बचाव में जुट गए। सूचना के एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां पहुंची और लोगों की मदद से तीन घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन विभाग के देर से पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। आग में एक गाय और दो बकरी जल गई। प्रशासन ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत करा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ रामबच्चन राम, गुठनी एसओ मोहम्मद अकबर ने प्रशासन से मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें