फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिड़रा में अंडा फार्म कर्मचारी से 35 हजार लूट

Sun, 17 Dec 2017 10:53 PM IST
deoria
विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के पिड़रा गांव में रविवार की सुबह अंडा फार्म के एक कर्मचारी से 35 हजार रुपये लूट लिए गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। पड़ताल में विवाद का मामला सामने आ रहा है। वहीं, इसके कुछ देर बाद ही किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव की गुमटी में आग लगा दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ऐसा कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन

पिड़रा गांव निवासी जीतेंद्र सिंह का गांव में ही अंडा फार्म है। गांव निवासी गोलू पुत्र श्रीराम अंडा फार्म पर कर्मचारी है। आरोप है कि रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग अंडा फार्म पर पहुंचे और गोलू से 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। पीड़ित ने डॉयल-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस का मानना है कि पुराने विवाद में घटना हुई है। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि किसी ने गुमटी में आग लगाए जाने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। पीड़ित गोलू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें