फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
रामबृक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। घर बैंक के लिए निकले अधेड़ की बेकाबू कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना खुखुंदू-नूनखार मार्ग पर खुखुंदू कस्बे के पास की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी रामबृक्ष उर्फ बिटंडी यादव (55) घर पर रहकर खेती बारी करते थे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार की दोपहर वह घर से पासबुक लेकर खुखुंदू स्थित पूर्वांचल बैंक शाखा से रुपये निकालने के लिए गए। वह अभी खुखुंदू-नूनखार मार्ग पर कस्बे के सेंट्रल बैंक के पास पहुंचे थे, तभी बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवरिया में इलाज के दौरान शाम को रामबृक्ष की मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी सहजादी देवी, पुत्र शारदा यादव और पोते शुभम का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े पुत्र लाल साहब की भी एक वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो चुकी है। एसओ मनोज यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें