फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में अचेत होकर गिरे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में अचेत होकर गिरे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मौत
विज्ञापन


बेटे के साथ रकम निकालने पहुंचे थे पंजाब नेशनल बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। बैंक में रकम निकालने गए कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराम पांडेय अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निधन की सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के बभनौली गांव निवासी 75 वर्षीय श्रीराम पांडेय बुधवार को अपने बेटा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय के साथ बैंक में रकम निकालने पहुंचे। नगर के पंजाब नेशनल बैंक में उनका एकाउंट है। विड्राल भर कर कतार में खड़े थे कि अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम भागलपुर के कालीचरण घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीराम पांडेय के छोटे भाई चंद्रभूषण पांडेय लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष हैं। निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ता सहित विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में अवधेश दुबे, रामप्रसाद पांडेय, जितेंद्र सिंह, अर्जुन यादव, प्रशांत राय, सुनील श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अमरेश मौर्य आदि शामिल रहे। वहीं, सर्वदलीय संघर्ष समिति ने सुधाकर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक कर शोक व्यक्त किया। कांग्रेस के रामविलास तिवारी, सूबेदार सिंह, संजय गुप्त, अभिनीत उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी, गणेश मिश्र आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें