फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की अभद्रता पर भड़के भाजपाई

विज्ञापन
भाजपा नेता को सिपाही द्वारा गाली देने के बाद थाने पहुंचकर थानेदार से वार्ता करता प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। फोन पर बातचीत के दौरान अपशब्दों के इस्तेमाल पर शनिवार को मामला गर्मा गया। सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल थाने पर पहुंचा और कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख एसओ ने सिपाही ने माफी मंगवाई।
विज्ञापन

परसिया खाप गांव निवासी बीडीसी सदस्य व सलेमपुर मंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा के मोबाइल पर खुखुंदू थाने पर तैनात एक सिपाही ने फोन किया। आरोप है कि बातचीत में उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ रुपये हड़पने का थाने में तहरीर पड़ी है। तत्काल थाने पर आओ। भाजपा नेता आरोप है कि जब मैंने पूछा कि कैसा आरोप है, आज व्यस्त हूं कल आकर मिल लूंगा तो सिपाही वर्दी का धौंस दिखाते हुए गाली देने लगा। इस पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल और अशोक पांडेय के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल खुखुंदू थाने पहुंचा और थानेदार से सिपाही की कारस्तानी बताई। कार्रवाई की बजाए एसओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने सिपाही से माफी मंगवाई। इससे आहत भाजपा नेता रविवार को होने वाली पार्टी की बैठक में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही से इसकी शिकायत करने की बात कह थाने से चल दिए। प्रतिनिधि मंडल ने शिकायती पत्र को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी डाल दिया। प्रतिनिधि मंडल में सलेमपुर मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल के अलावा बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अशोक पांडेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अनिल ठाकुर और अशोक सहित अन्य शामिल रहे। एसओ ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सिपाही गलती को स्वीकार कर रहा है। भाजपा नेता से सिपाही ने माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें