फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झनियारी के पास दो कारों में भिड़ंत, दो घायल

विज्ञापन
नादौन-हमीरपुर नेशनल हाइवे पर आधी रात को हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर। नादौन-हमीरपुर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार आधी रात को दो कारों की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में करवाया गया। जहां से उन्हें छुट्टी दे दी है। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


पुलिस और वाहन मालिकों ने शनिवार सुबह दस बजे तक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से नहीं हटाया। इस कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार रात करीब एक बजे नादौन से हमीरपुर की ओर आ रही एक टाटा सूमो की हमीरपुर से नादौन की ओर जा रहे एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की टाटा सूमो के परखच्चे उड़ गए। हालांकि चालक और एक अन्य सवार को इसमें मामूली चोटें आई हैं। इस संबंध में एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस के पास मामला नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें