फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में लहराया असलहा, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में लहराया असलहा, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बरियारपुर का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के बरियारपुर में जमीन संबंधी विवाद में पट्टीदारों ने असलहा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। घर के अंदर छिपे परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी। घटना शनिवार की रात साढ़े आठ बजे की है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरियारपुर निवासी प्रमोद पांडेय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि पट्टीदारों से उनका जमीन संबंधी विवाद है। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे वह घर पहुंचे तो इसी रंजिश में पट्टीदारों ने बंदूक लेकर मारने दौड़ा लिया। उन्होंने फायर करने का भी आरोप लगाया है। परिवारवालों ने घर में छिपकर जान बचाई। आरोप लगाया कि जाते समय उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो कुछ देर बाद पुलिस पहुंची थी। रविवार को उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि दोनों के बीच जमीन संबंधी विवाद है। बंदूक तानने और फायरिंग जैसा कोई मामला नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें