फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के लिए 49 कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के लिए 49 कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन


होलिका दहन की तिथि से रहेगी सक्रियता
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। होली का त्योहार सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम ने 49 कार्यकारी मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी है। संबधित अफसर होलिका दहन से पूर्व स्थल का भ्रमण करेंगे। आयोजकों से वार्ता कर शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन सुनिश्चित कराएंगे। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देनी होगी। अगले दिन 21 मार्च को संबंधित मजिस्ट्रेट अपने ड्यूटी स्थल पर सुबह छह बजे तक पहुंचकर सुरक्षा कर्मियों के साथ लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। बिना एसडीएम की अनुुमति के ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेंगे। डीएम अमित किशोर ने बताया कि कुछ लोग इस त्योहार में रंग खेलना पसंद नहीं करते, इससे परस्पर विवाद की संभावना बनी रहती है। त्योहार को सकुशल व सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक है कि होलिका दहन स्थल से संबंधित किसी तरह के विवाद का पहले ही समाधान कर लिया जाए। विशेष रुप से ऐसे क्षेत्रों में जहां मिश्रित आबादी है। उन्होंने जिले के लोगों को किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल अवगत कराने की अपील की।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए दिन निर्धारित
देवरिया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि रबी खरीद वर्ष 2019-20 में सरकार की मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद का अधिकाधिक लाभ सीमांत व लघु कृषकों को पहुंचाने के उद्देश्य से गेहूं क्रय नीति अपनाई गई है। इसके अनुसार सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को सीमांत कृषक (अधिकतम भूमि एक हेक्टेयर तक) व लघु कृषक (अधिकतम भूमि दो हेक्टेयर तक) का गेहूं खरीदा जाएगा। इसी आधार पर ई-उपार्जन मॉड्यूल के अनुसार भुगतान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें