फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में प्रधान के घर मिली कच्ची शराब की भारी खेप

विज्ञापन
भरोहिया गांव में प्रधान के घर बरामद हुआ कच्ची दारू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। भरोहिया गांव में रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर ग्राम प्रधान गुड्डू यादव के घर से कच्ची शराब की भारी खेप बरामद की है। ग्राम प्रधान कच्ची शराब के अवैध धंधे में वर्षों से लिप्त बताया जा रहा है। आबकारी पुलिस ने प्रधान के घर में धधक रही भट्ठियों को तहस-नहस कर दिया। मौके पर करीब पचास लीटर तैयार अवैध शराब बरामद की गई, जबकि सौ क्विंटल से अधिक लहन, शराब बनाने के कच्चे माल को पुलिस ने नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला में रविवार के अंक में कच्ची शराब की रोकथाम की विफलता पर खबर प्रकाशित होने के बाद आबकारी महकमे में खलबली मच गई। अखबार में कच्ची शराब के अड्डों की प्रकाशित तस्वीर से कार्रवाई पर सवाल उठा तो आबकारी पुलिस ने सुबह दस बजे से ही क्षेत्र के शराब को लेकर बदनाम गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। भरोहिया गांव में प्रधान के घर दबिश देकर मौके से शराब और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। यहां गैस चूल्हे पर अवैध शराब का निर्माण चल रहा था। आबकारी पुलिस ने रुद्रपुर कोतवाली में ग्राम प्रधान के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कराया है। पुलिस इससे पहले भी ग्राम प्रधान पर आईपीसी की धाराओं और आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। प्रधान के घर छापामारी के दौरान कोई भी नहीं पकड़ा गया। आबकारी टीम ने क्षेत्र के लुअठही, रामलक्षन और कोइलगढ़हा में भी छापामारी कर कच्ची शराब बरामद किया। टीम ने क्षेत्र के दो ईंट भट्ठों पर भी छापा मारकर शराब की भट्ठियां तोड़ा और लहन बर्बाद की। आबकारी निरीक्षक आशीष सिंह के नेतृत्व में छापामारी करने वाली टीम में वीरेंद्र कुमार, आशीष श्रीवास्तव, वकील सिंह, अखिलेश सिंह़, अमित सिंह और सुनील राय शामिल रहे। आबकारी निरीक्षक ने कहा कि प्रधान की गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही है। कच्ची शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें