फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर कोतवाली इलाके के एक गांव का है मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ युवक ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। घटना बुधवार की रात की है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की रात आठ बजे गांव के बाहर गई थी। गांव का एक युवक उसे अक्सर छेड़ता रहता है। बुधवार की रात को उसने अकेला देखकर युवती को पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। किसी तरह से युवक के चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। दोनों उलाहना देने युवक के घर पहुंची तो युवक ने दोनों की पिटाई कर दी। मौके पर जुटे गांववालों ने किसी तरह से बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। बृहस्पतिवार को पीड़ित युवती मां के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसका कहना है कि युवक उसे हमेशा परेशान करता रहता है। सदर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें