बरहज के गयादास इंटर कालेज में रास्ते को बंद करने लेकर हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। गयादास इंटर कॉलेज में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि लोग हाथापाई पर उतर आए। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर अपनी बात रखी।
गुरुवार को विद्यालय प्रशासन रास्ते की जमीन को अपना बताकर पक्का निर्माण कराने लगा। इसका विरोध लोगों ने शुरू कर दिया। लोगों का कहना हैं कि उक्त रास्ते से कान्वेंट स्कूल के बच्चे, नार्मल कॉलोनी, बेचू साहू पोखरा आदि जगहों के लोगों की आवाजाही होती हैं। इसके बाद विवाद कम होने के बजाय बढ़ गया। इसी बीच जानकारी होने पर पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन, ईओ अवधेश सिंह आदि पहुंच गए। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी थाना निरीक्षक प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।