फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरकुलवा के कैथवलिया पुल के नीचे मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथवलिया पुल के नीचे मिला युवती का शव
विज्ञापन


सीओ और एसओ ने मौके पर पहुंच शिनाख्त की कोशिश कराई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के कैथवलिया गांव के पुल के नीचे एक युवती का शव मिला। सूचना पर सीओ सिटी और तरकुलवा एसओ मौके पर पहुंचे। दोनों ने युवती के शव के शिनाख्त की कोशिश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह छोटी गंडक नदी के कैथवलिया पुल के पास गांव के लोग टहलने के लिए गए थे। यहां पुल के नीचे युवती का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। लोग पुल के नीचे पहुंचकर शव को देखने लग रहे थे। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र और एसओ तरकुलवा जितेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। दोनों ने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त की कोशिश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती किसी ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले परिवार की हो सकती है। क्योंकि उसका पहनावा कुछ उसी प्रकार का है। पुलिस ने आसपास के ईंट-भट्ठा से पता कराया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि पुल के नीचे मिले युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पहचान की कोशिश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें