फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धधकती मिली कच्ची शराब की भट्ठी

विज्ञापन
रुद्रपुर के कुर्ना नदी में पुलिस और आबकारी टीम छापामारी करती हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने अवैध कच्ची शराब के गढ़ कोइलगढहा में बुधवार को दबिश दी। यहां कच्ची शराब का धंधा करने वाले कुर्ना नदी किनारे अवैध शराब का निर्माण कर पूूरे क्षेत्र में आपूर्ति करते रहे हैं। बड़े पैमाने पर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के लिए बदनाम दुरुह क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी की।
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग के जवान नाव पर बैठकर अवैध शराब के अड्डों पर पहुंचे। कोइलगढ़हा के बिचला टोले से सटे कुर्ना नदी के बीच कच्ची शराब की भट्ठियां धधकती हुई मिली। आबकारी निरीक्षक आशीष सिंह और कोतवाल श्यामबिहारी के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें नाव लेकर तीन तरफ से नदी में उतरीं। नाव से पुलिस टीम को आता देख कच्ची के धंधेबाज अड्डा छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने एक दंपती को दबोच लिया। यहां धधक रही दो दर्जन भट्ठियों को पुलिस ने तहस-नहस कर दिया। यहां से पुलिस ने करीब एक हजार क्विंटल लहन और शराब बनाने का कच्चा माल नष्ट किया। पकड़े गए कारोबारी कोइलगढ़हा गांव के सुकईपुरा टोले के निवासी है। पुलिस ने सुन्नर और मवली देवी को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ चालान कर दिया। इस बाबत कोतवाल ने कहा कि ईंट-भट्ठों पर भी लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें