फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की संदिग्ध हाल में मौत, कमरे में मिला शव

विज्ञापन
सुशील मद्धेशिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। आजादनगर वार्ड निवासी एक अधेड़ की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। अंदर से बंद कमरे में उसका शव मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। मौत के कारणों को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आसपास के लोग भूख से मौत के दावे कर रहे हैं। उनका कहना है कि मरने वाला बेहद गरीब था। लोगों से मांगकर अपना पेट भरता था। तीन दिन से उसे कमरे के बाहर नहीं देखा गया। हालांकि पुलिस-प्रशासन इससे इन्कार कर रहा है। पुलिस का कहना है कि कमरे से कुछ खाद्य सामग्री व जूठे बर्तन मिले हैं। बहरहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आजादनगर वार्ड की सहदेव गली में सुशील मद्धेशिया (50) का मकान है। छह भाइयों में सबसे छोटे सुशील की शादी नहीं हुई थी। वह घर पर अकेला ही रहता था। मंगलवार से उसे किसी ने घर से बाहर निकलते नहीं देखा। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे मकान से दुर्गंध उठने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की निगरानी में दरवाजा खोला गया। अंदर से बंद कमरे में सुशील औंधे मुंह गिरा पड़ा था। शव से दुर्गंध आ रही थी। कमरे में जूठे बर्तन, प्याज, कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल, पेट्रोमैक्स व अन्य सामान मिले हैं।
सूचना पाकर सुशील के भाई चंद्रगुप्त की पत्नी लीला मौके पर पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इसमें देवर को शराब का आदी होना बताया। हालांकि मोहल्ले के लोग इससे इन्कार कर रहे हैं। सभासद बिजली देवी व उनके पति रतन सोनकर ने बताया कि सुशील बेहद गरीब और शरीर से कमजोर था। दूसरों से मांग कर किसी तरह अपना पेट भरता था। करीब 10 दिन पहले भोजन व दवा के लिए उनसे 500 रुपये लिए थे। शराब पीना काफी पहले ही छोड़ दिया था। खाना नहीं मिलने के कारण ही उसकी मौत हुई है। मोहल्ले के मुन्ना, प्रखर पांडेय, शिवम सहित अन्य लोगों ने भी सुशील के अक्सर भूखे रहने की बात कही। इंस्पेक्टर मिथिलेश राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, एसडीएम विनीत सिंह ने बताया कि कमरे से खाने-पीने के कुछ सामान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें