फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप करने वाले अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
rape victim
विज्ञापन
भटनी। बारात में गई बच्ची से दुराचार के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छह बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण हुआ। इस घटना से पूरी रात अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली के एक गांव से भटनी थाने के दूसरे गांव में शुक्रवार की रात बारात आई थी। बारात में आए किसी ने सात साल की बच्ची के साथ दुराचार कर दिया। खून से लथपथ घर पहुंची बच्ची को देखकर घरवाले उग्र हो गए। नाराज गांववालों ने बारातियों की पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बारातियों को जाने से रोक दिया और संदेह के आधार पर छह बारातियों को हिरासत में ले लिया। गांववालों की नाराजगी देखकर देर रात तक पुलिस गांव में जमी रही। एसओ जेपी यादव ने बताया कि बच्ची के मामा की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर दुराचार और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए बारातियों से पूछताछ की जा रही है।

रात में ही भाग गए बाराती
बारात में बच्ची के साथ दुराचार की घटना होने के बाद गांव में माहौल गरम हो गया। अधिकांश बाराती रातोंरात पैदल ही घरों के लिए भाग निकले। इस घटना को लेकर गांववालों में गुस्सा अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें