फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-100 का वाहन में तोड़फोड़ करने वाले 200 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
भाटपाररानी। प्रिंटिंग प्रेस संचालक को गोली मारने की घटना के बाद यूपी-100 के वाहन में तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसआई राजाराम की तहरीर पर बनकटा पुलिस ने 200 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की कार्रवाई की। उनकी पहचान कराई जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

छह फरवरी की रात सोहनपुर निवासी प्रिंटिंग प्रेस संचालक प्रद्युम्न कुशवाहा को बदमाशों ने अकटही से घर लौटते समय गोली मारकर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन काफी देर बाद भी पुलिस के न पहुंचने से गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची यूपी-100 के वाहन पर पथराव कर दिया। चालक से भी उलझ गए। हमले में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन पर तैनात एसआई राजाराम की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को दो सौ से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर किया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि 200 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध तोड़फोड़ व सरकारी संपत्ति की क्षति पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें