फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से ट्राली न हटाने पर युवकों को दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली नहीं हटाने पर युवकों को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन


हेतिमपुर पुलिस चौकी के सामने की घटना, पुलिस बेखबर
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के हेतिमपुर पुलिस चौकी के सामने गुरुवार की शाम मनबढ़ों ने दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों का कसूर बस इतना था कि उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने के लिए कहे जाने पर पांच मिनट रुकने को कह दिया। आस-पास के लोगों ने बीचबचाव कर दोनों युवकों की जान बचाई। घायलों की हालत देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के हेतिमपुर मठिया गांव निवासी मनोज सिंह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नेशनल हाइवे के देवरिया मोड़ पर गिट्टी बालू लेने गए थे। सड़क किनारे ट्रॉली खड़ी कर वह गिट्टी और बालू लोड कराने लगे। इसी दौरान कुछ लोग अपने वाहन से पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को कहा। मनोज के यह कहने पर कि पांच मिनट में पूरा सामान लोड हो जाएगा तो मैं वाहन हटा लूंगा। आरोप है कि इतना सुनते ही वह लोग आगबबूला हो गए मनोज के भाई आनंद और भतीजे मान सिंह पर डंडे, बेल्ट और जंजीर लेकर टूट पड़े। मनबढ़ों ने दोनों को हेतिमपुर पुलिस चौकी से लेकर देवरिया मोड़ तक दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। पिटाई से दोनों युवकों का सिर फट गया। मनोज के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुटे और बीचबचाव कर उन्हें बचाया। आसपास के लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अजय ओझा ने कहा कि घटना संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें