फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में किया हवाई फायरिंग, मुहल्ले में दहशत

Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
भटनी। नगर के प्राइमरी पाठशाला मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार तीन युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। बाद में मोहल्ले के युवक युवक पर जानलेवा हमला भी बोल दिया, लेकिन आसपास के लोगों को देख युवक बाइक छोड़ फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फायर करने वाली टीम में एक यूपी पुलिस का सिपाही और एक बीएसएफ कर्मी के शामिल होने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

नगर के प्राइमरी पाठशाला वार्ड निवासी दुर्गेश शर्मा चार पहिया वाहन चलवाते हैं।
कुछ माह पहले हतवा वार्ड के कुछ लोग उसका वाहन किराए पर लेकर कही गए। तय किराया नहीं मिलने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। शनिवार रात करीब 10 बजे दुर्गेश मोहल्ले के साथियों के साथ काली मंदिर पर बैठे थे। इस दौरान प्राइमरी स्कूल की तरफ से दो बाइक पर तीन सवार युवक पहुंचे और दुर्गेश से उलझ गए। पुरानी रंजिश को लेकर गाली देने लगे। साथ ही एक युवक ने दुर्गेश के सीने में पिस्टल सटा दी। दुर्गेश के साथियों ने शोर मचाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ जुटने लगी। यह देख युवक बाइक छोड़ हवाई फायर कर भाग निकले। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस बाबत एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें