फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल आर्मी के जवान की मौत

Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
जवान जय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। गुरुवार रात कोन्हवलिया मोड़ पर बाइक और टेंपो की भिड़ंत में घायल आर्मी के जवान की मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। वह देर रात कंचनपुर से बाइक से अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी जयसिंह (26) पुत्र सुखीराम प्रसाद, 26 सितंबर को छुट्टी पर घर आया था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
शनिवार शाम वह गांव के किशोर और रवींद्र के साथ एक ही बाइक से तरकुलवा के कंचनपुर चौराहे पर गया था। तीनों बाइक से रात को घर लौट रहे थे। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया मोड़ के पास पहुंचे थे कि कसया जा रहे एक टेंपो से आमने-सामने टक्कर हो गई। घटनास्थल पर टेंपो पलट गया। हादसे में गांव के ही तीना दोस्तों समेत 10 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जयसिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन जवान की रास्ते में ही मौत हो गई। जयसिंह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। 2011 में आर्मी में भर्ती हुआ था। इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात था। 21 अक्टूबर को छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी पर जाने वाला था। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मां सुदामी देवी, भाई विजय कुमार, राज कुमार, किशोर कुमार और सुनील कुमार का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें