फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की ठोकर से ओवरब्रिज से नीचे गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बृहस्पतिवार की आधी रात को ट्रक की टक्कर से एक कार गोरखपुर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। संयोग अच्छा रहा कि कार में सवार चारो युवक बच गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

अबूबकरनगर का रहने वाला अरशद अपने तीन साथियों संग रात 12.30 बजे कार से गोरखपुर की तरफ से आ रहा था। कार ओवरब्रिज पर चल रही थी कि पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। तेज आवास सुनकर आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग दौड़कर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां मामूली रूप से घायल युवकों का उपचार कराया गया। सूचना के बाद रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उधर, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में बैठे युवक ने बेल्ट बांधा था। इसलिए टक्कर लगते ही एयरबैग खुल गया, जिससे सभी की जान बच गई है। सुबह जानकारी होने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ऊपरवाले को धन्यवाद दे रहे थे। लोगों का कहना था कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी कार सवार बच गए हैं, यह सौभाग्य की बात है। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि रात में ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर नीचे गिरी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कार पर है लखनऊ का नंबर
बृहस्पतिवार की रात को जो कार गोरखपुर ओवरब्रिज से नीचे गिरकर हादसे का शिकार हुई है, उस पर लखनऊ का नंबर लगा है। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। होली के आसपास भी घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें